UPSSSC Lower PCS Vacancy 2026 : 2285 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
UPSSSC Lower PCS Vacancy 2026 : उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा Lower PCS के तहत कुल 2285 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू होगी और 18 जून 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकेगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर पूरा कर लें। इस भर्ती में आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए मात्र ₹25 रखा गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। यदि हम UPSSSC Lower PCS Eligibility 2026 की बात करें, तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।
वहीं UPSSSC Lower PCS Age Limit 2026 के अनुसार उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी), जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट भी दी जाएगी। इस भर्ती में चयन प्रक्रिया PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से पूरी की जाएगी।
UPSSSC Lower PCS Vacancy 2026 के अंतर्गत विभिन्न पद जैसे मंडी सुपरवाइजर, ऑडिटर, असिस्टेंट ट्रेजरी अकाउंटेंट, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, क्लर्क आदि शामिल हैं। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए खास है जो उत्तर प्रदेश में स्थायी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे UPSSSC Lower PCS Online Form 2026 भरने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की गलती न हो।